Sunday, September 27, 2020

विकेटकीपिंग में सबसे ज्यादा शिकार, कंगारू कीपर ने तोड़ा एमएस धोनी का रेकॉर्ड

ब्रिस्बेन ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हिली (Elisa-Hili) ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय T20 में विकेटकीपिंग के मामले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ दिया है। हिली टी-20 में सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में धोनी से आगे निकल गई हैं और अब वह पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों में सबसे ज्यादा शिकार करने वाली विकेटकीपर बन गई हैं। हिली ने यह मुकाम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में हासिल किया। हिली के अब 99 T20 इंटरनैशनल मैचों में 92 शिकार हो गए हैं। वह धोनी से एक कदम आगे हैं। धोनी के नाम 91 शिकार हैं। हिली के बाद 39 साल की इंग्लैंड की सारा टेलर हैं, जिनके नाम 74 शिकार हैं। राचेल प्रीस्ट ने 72 शिकार किए हैं। मेरिसा अगुइलिया के नाम 70 शिकार हैं। उनके बाद दिनेश रामदीन हैं, जिनके नाम 63 शिकार हैं। रामदीन के बाद मुश्फीकुर रहीम हैं रहीम के हिस्से 61 शिकार हैं। वहीं अगर सभी प्रारूपों में देखा जाए तो साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर सबसे आगे हैं। बाउचर ने 467 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 998 शिकार किए हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के नाम 396 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 905 शिकार हैं। धोनी तीसरे नंबर हैं। 538 मैचों में धोनी ने 829 शिकार किए हैं। धोनी ने पिछले महीने ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया था।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3kPBcbR
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support