Thursday, September 24, 2020

किंग्स के केएल राहुल ने की ताबड़तोड़ बैटिंग, जड़ा सीजन का पहला शतक

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सत्र की पहली सेंचुरी किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के कप्तान () के नाम रही। उन्होंने टूर्नमेंट के छठे और अपने दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंसर्ज बैंगलोर (RCB) के खिलाफ जोरदार बैटिंग करते हुए 69 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की बदौलत नाबाद 132 रनों की पारी खेली। उनके इस धांसू शतक की बदौलत पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 206 रन बनाए। केएल राहुल ने जड़ा करियर का दूसरा शतक केएल राहुल ने 18वें ओवर की पहली दो गेंदों पर छक्का और फिर चौका लगाते हुए आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। हालांकि इस शतकीय पारी में उन्हें विरोधी टीम के कप्तान विराट कोहली का भी भरपूर साथ मिला, जब विराट ने उनके दो आसान से कैच छोड़े। इन दो जीवनदान मिलने के बाद पहले से खतरनाक बैटिंग कर रहे राहुल ने रन बनाने की अपनी रफ्तार को और बढ़ा दिया। अब वह IPL 2020 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही वह शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा और सुरेश रैना से आगे निकल गए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के नाम एक-एक शतक हैं। राहुल ने चौके से पूरे किए 2000 रन यही नही, मैच में पहले ओवर की आखिरी गेंद को सीमा रेखा से बाहर 4 रनों के लिए पहुंचाने के साथ ही केएल राहुल ने आईपीएल में 2000 रन पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले 32वें क्रिकेटर हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3kE1fCG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support