नई दिल्ली आज () है और घूमने के शौकीन लोग आज के दिन भी किसी न किसी खास डेस्टिनेशन पर होते हैं। लेकिन इन दिनों वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) ने सभी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। हालांकि महान बल्लेबाज () ने आज के दिन पर्यटन के लिए अपनी खास मंजिल ढूंढ ली है और मास्टर ब्लास्टर वहां पहुंच भी गए हैं। सचिन ने आज के मौके पर टि्वटर पर अपने फैन्स को अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर बताया कि इस बार विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर वह कहां सैर-सपाटे पर निकले हैं। तेंडुलकर ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें वह एक लॉन में दो पेड़ों पर बंधे खास बिस्तर पर आराम फरमाते दिख रहे हैं। सचिन ने ट्वीट कर अपने फैन्स को इस डेस्टिनेशन का नाम बताया है। उन्होंने लिखा, 'इस वर्ल्ड टूरिज्स डे के मौके पर ड्रीमलैंड की यात्रा पर हूं।' इसके साथ ही मास्टर ब्लास्टर ने जीभ निकाला हुआ इमोजी भी इस्तेमाल किया है। यानी सचिन मौज लेते हुए बता रहे हैं कि ड्रीमलैंड पहुंचने के लिए तो एक सुकून भरी झपकी की जरूरत है, जो अपने घर में किसी भी जगह पर ली जा सकती है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2EFHxas






0 comments:
Post a Comment