Friday, September 4, 2020

बाबर आजम नहीं करेंगे शराब का प्रचार, समरसेट क्लब में उनकी जर्सी से हटेगा कंपनी का लोगो

कराचीपाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान ने इंग्लिश काउंटी से कहा कि वह इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट प्रतियोगिता के दौरान अपनी शर्ट पर शराब कंपनी का लोगो नहीं लगाएंगे। बाबर पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा समाप्त हाने के बाद समरसेट से जुड़े थे। उन्हें पिछले मैच में ऐसी शर्ट पहने हुए देखा गया जिसके पीछे शराब कंपनी का लोगो लगा था। इससे सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, लेकिन पाकिस्तानी कप्तान के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि समरसेट के साथ उनके अनुबंध में उन्होंने स्पष्ट किया है वह किसी शराब कंपनी का लोगो लगाकर उसका प्रचार नहीं करेंगे। सूत्रों ने कहा, ‘जाहिर है कि बाबर की शर्ट के पीछे लोगो गलती से लगा था और काउंटी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अगले मैच के लिए उसे हटा दिया जाएगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3m0gOX0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support