नई दिल्ली का 13वां सीजन शुरू होने में अब केवल 7 दिन बचे हैं। इससे पहले सभी टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसी बीच मौजूदा चैंपियन के कप्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित इस वीडियो में एक हाथ से स्लिप पर कैच लपकते नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। रोहित ने मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक हाथ से डाइविंग कैच लपका, जिसका वीडियो फ्रैंचाइजी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में रोहित ने दो आसान कैच लपके, जिसके बाद तीसरा कैच लपकने के लिए उन्होंने अपनी बाईं ओर डाइव लगाई। देखें, इसे अभी तक करीब 700 बार रिट्वीट किया जा चुका है जबकि 5600 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। करीब 28 हजार बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। वीडियो के साथ टीम ने कैप्शन में लिखा, 'स्लिप में सिर्फ एक हाथ से रोहित शर्मा का स्टनर।' भारत में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जाएगा। सीजन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपरकिंग्स के बीच होना है। इस सीजन के सभी मैच तीन स्थलों, शारजाह, अबु धाबी और दुबई में खेले जाएंगे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3kgUvL3






0 comments:
Post a Comment