Saturday, September 12, 2020

जडेजा को मस्ती करते देख शांति से खड़े नजर आए धोनी

नई दिल्लीतीन बार की आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नै सुपर किंग्स 13वें सीजन के लिए कड़ी तैयारियां कर रही हैं। टीम के 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चेन्नै ने देर से प्रैक्टिस शुरू की लेकिन अब खिलाड़ी लय में नजर आ रहे हैं। चेन्नै टीम ने शनिवार को एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें कप्तान के अलावा ऑलराउंडर नजर आ रहे हैं। उनके अलावा कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी साथ में खड़े हैं। पढ़ें, इस तस्वीर में दिख रहा है कि रविंद्र जडेजा कुछ मस्ती के मूड में हैं। उन्हें कप्तान धोनी शांति से देख रहे हैं। वहीं, कोच फ्लेमिंग भी उनके अंदाज को देखकर हंस रहे हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नै टीम ने तीन बार आईपीएल की चमचमाती ट्रोफी अपने नाम की है। भारत में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जाएगा। सीजन का पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपरकिंग्स के बीच होना है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RiV3mX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support