नई दिल्ली भारतीय क्रिकेटर () की पत्नी ने शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी आंखें दान देने का फैसला किया है ताकि वह आंखों से लाचार लोगों की मदद कर सकें। उन्होंने कहा, 'भगवान की कृपा से मेरे पास वो सभी अंग हैं, जो शरीर में चाहिए होते हैं और इसलिए मैं दृष्टिबाधित लोगों के दर्द को समझ नहीं सकती। लेकिन मैं किसी तरह उनकी मदद कर सकती हूं तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी।' रिवाबा ने बाकी लोगों से भी अपील करते हुए दूसरे लोगों की मदद करने और उनके जीवन को दोबारा शुरू करने में मदद करने को कहा है। उन्होंने कहा, 'मैं नहीं बता सकती कि मैं इस समय क्या महसूस कर रही हूं, लेकिन यह मेरे लिए काफी संतुष्टि भर पल है। इसलिए मैं आप सभी से अपील करना चाहती हूं कि आप दूसरों की मदद कर अपने निधन को यादगार बना दीजिए।' रिवाबा के पति रवींद्र इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आईपीएल खेलने गए हैं। (CSK) टीम का अहम हिस्सा हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QTkETs






0 comments:
Post a Comment