दुबई दिल्ली कैपिटल्स (DC) रविचंद्रन अश्विन () और इशांत शर्मा (Ishant Sharma) के चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने पर फैसला गुरुवार को अभ्यास सत्र के बाद लेगी। टीम के सहायक कोच ने यह बात कही। इशांत को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच से पहले चोट लग गई थी, वहीं अश्विन को बीच मैच में चोट लगी थी। कैफ ने ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में कहा, 'अश्विन आज (गुरुवार) अभ्यास करेंगे। इसके बाद हम फैसला करेंगे कि वह मैच के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं। हम देखते हैं कि अभ्यास सत्र कैसा जाता है।' उन्होंने कहा, 'हम उन पर करीबी निगाह रख रहे हैं। लेकिन वो कल (शुक्रवार) के मैच के लिए फिट नहीं रहते हैं तो हमारे पास अमित मिश्रा का विकल्प है, जो काफी अनुभवी हैं और आईपीएल में अच्छा करते आए हैं। इसलिए यह हमारे लिए अच्छी बात है कि हमारे विकल्प तैयार है।' कैफ ने कहा कि इशांत अच्छे से दौड़ लगा रहे हैं और इस समय निगरानी में हैं। 39 साल के कैफ ने कहा, 'हमारी टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट उन पर निगाह रखे हुए हैं। उन पर भी हम आज शाम को अभ्यास के बाद फैसला लेंगे।'
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hXobLl






0 comments:
Post a Comment