नई दिल्ली भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी () की पत्नी हसीन जहां () सोशल मीडिया पर खूब चर्चित रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखने के साथ-साथ अपनी मॉडलिंग की तस्वीरें या अपने फन वीडियो यहां शेयर करती रहती हैं। हाल ही हसीन ने यहां अपना एक फन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हसीन चार अन्य लोगों के साथ एक गाने पर मस्तीभरे अंदाज में नाच रही हैं। यह गाना मशहूर गायक दलेर मेहंदी का 'हायो रब्बा-हायो रब्बा' सुपरहिट सॉन्ग है। इस पर हसीन और उनके साथी बारी-बारी डांस शुरू करते हैं और फिर अचानक सभी के सभी एकसाथ डांस करने लगते हैं। इस वीडियो पोस्ट करते हुए हसीन ने लिखा, 'जिंदगी में पागलपंती भी जरूरी है।' बता दें हसीन और उनके पति शमी के संबंधों में बीते एक साल से अनबन चल रही है। तब से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। शमी इन दिनों आईपीएल के लिए यूएई में हैं। इस बार वह किंग्स XI पंजाब की ओर से आईपीएल में खेल रहे हैं। हाल ही में शमी ने अपनी बेटी को याद करते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी बेटी को लंबे समय से नहीं देखा है और वह उसे खूब मिस करते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bWKSxW






0 comments:
Post a Comment