Thursday, September 10, 2020

CPL 2020 : प्रीति जिंटा की टीम को हरा शाहरुख की त्रिनबागो नाइट राइडर्स बनी चैंपियन

त्रिनिदाद (CPL) के मौजूदा 2020 सत्र का चैंपियन मिल चुका है। की मालिकाना हक वाली () ने की () को 8 विकेट से हरा दिया। ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में सेंट लूसिया ने 154 रन बनाए थे, जिसे त्रिनिबागो ने 18.1 ओवरों में 2 विकेट पर 157 रन बनाते हुए हासिल कर लिया। इस तरह त्रिनबागो की टीम चौथी बार CPL का खिताब जीतने में सफल रही। त्रिनबागो नाइट राइडर्स की खिताबी जीत में अहम योगदान रहा कप्तान कायरन पोलार्ड का, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। इसके बाद लेंडल सिमंस और डैरेन ब्रावो का। सिमंस ने 84 रनों की नाबाद पारी में 49 गेंदों का सामना किया, जबकि 8 चौके और 4 छक्के जड़े। डैरेन ने 47 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्के लगो हुए नाबाद 58 रन बनाए। CPL के विनर
  • 2013: जमैका तैलवाह
  • 2014: बारबाडोस ट्रिडेंट्स
  • 2015: त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो
  • 2016: जमैका तैलवाह
  • 2017: त्रिनिबागो नाइट राइडर्स
  • 2018: त्रिनिबागो नाइट राइडर्स
  • 2019: बारबाडोस ट्रिडेंट्स
त्रिनिबागो को शुरुआत झटके155 रनों का पीछा करने उतरी टीएनआर टीक की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे 13 रनों के टीम स्कोर पर ओपनर टी. वेबस्टर (5) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद टिम सेफर्ट (4) भी सस्ते चलते बने। इस तरह टीम का स्कोर दो विकेट पर 19 हो गए। दो विकेट गिरने के बाद लेंडल सिमंस और ड्वेन ब्रावो ने मोर्चा संभाला और लूसिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। लेंडल सिमंस की फिफ्टीइन दोनों बल्लेबाजों की तूफानी बैटिंग की बदौलत टीम ने 9 ओवरों में 50 रन, जबकि 13.5 ओवर में 100 रन पूरे किए। इस दौरान 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर केसरिक विलियम्स को दो रन लेते हुए लेंडल सिमंस ने 31 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। दूसरी ओर, डैरेन अपनी 47 गेंदों में की पारी के दौरान 6 छक्के जड़े और नाबाद 58 रन बनाए। उन्होंने ही विजयी चौका जड़ा। सेंट लूसिया की पारी का रोमांचइससे पहले टॉस हारने के बाद मैदान पर उतरी सेंट लूसिया जॉक्स ने 19.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 154 रन बनाए। सेंट लूसिया की टीम ने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन स्लॉग ओवर्स में विकेटों के पतन की वजह से 19.1 ओवरों में 154 रनों पर ढेर हो गई। उसके लिए आंद्रे फ्लैचर ने सबसे अधिक 39, मार्क देयल ने 29, रोस्टन चेज ने 22 और नजीबुल्लाह ने 24 रन बनाए। त्रिनिबागो के लिए कप्तान पोलार्ड ने सबसे अधिक 4, फवाद अहमद और अली खान ने दो-दो विकेट झटके। आंद्रे फ्लैचर और मार्क देयल ने जोड़े 67 रनलूसिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे 10 रन के टीम स्कोर पर पहला झटका लगा। रकीम कार्नवाल को 8 रन के स्कोर पर अली खान ने बोल्ड किया। हालांकि इसके बाद आंद्रे फ्लैचर और मार्क देयल ने दूसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़ते हुए टीम को 50 रनों के पार पहुंचा दिया। टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी कि फवाद अहमद ने देयल को 29 रनों पर ब्रावो के हाथों कैच आउट करा दिया। पोलार्ड की घातक बोलिंग लूसिया को संभलते देख कप्तान कायरन पोलार्ड ने मोर्चा संभाला और एक के बाद एक 4 विकेट झटकते हुए सेंट लूसिया को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने फॉर्म में दिख रहे आंद्रे फ्लैचर (39), रोस्टन चेज (22), नजीबुल्लाह (24) और जे. ग्लेन (9) को पविलियन भेजा। अन्य कोई भी सेंट लूसिया का बल्लेबाज टिक नहीं सका और टीम 154 रनों पर ढेर हो गई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3mbunmf
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support