Monday, September 7, 2020

CPL: प्रवीण तांबे का शानदार कैच, डैनी मॉरिसन ने कहा- उम्र सिर्फ आंकड़ा है

नई दिल्ली की उम्र 48 साल है लेकिन इस खिलाड़ी का जज्बा कई युवाओं पर भारी है। कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले तांबे ने एक शानदार कैच लपका है। वह अगले महीने 49 साल के हो रहे हैं। उन्होंने रविवार को सेंट कीट्स और नेविस प्रैट्रिऑट्स के खिलाफ बेन डंक का शानदार कैच लपका। यह सेंट कीट्स की पारी का 7वां ओवर चल रहा था। डंक ने फवाद अहमद की गेंद पर रिवर्स स्वीप किया। लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया। तांबे ने शॉर्ट थर्ड मैन पर अपने दाएं ओर दौड़ लगाते हुए कम ही वक्त में काफी दूरी तय की। इसके बाद उन्होंने छलांग लगाते हुए गेंदो को दोनों हाथों से कैच कर लिया। तांबे के इस प्रयास से न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और क्रिकेट कॉमेंटेटर ने 48 वर्षीय तांबे के कैच की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'वो कहते हैं ना, उम्र सिर्फ एक नंबर है... #welldonePravin अगले महीने 49 के होने वाले #proudlymadeinIndia ।' पिछले महीने तांबे कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने थे। वह टी20 क्रिकेट के लिहाज से काफी अधिक उम्र के खिलाड़ी रहे। 2018 में भारत के पूर्व अंडर-19 प्लेयर सनी सोहेल को बारबेडोस त्रिडेंस के लिए खेलने का मौका मिला था। हालांकि उस समय उन्हें अमेरिकी नागरिक के रूप में चुना गया था। तांबे ने 41 साल की उम्र में 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था। तांबे ने आईपीएल में 30.5 के औसत से 28 विकेट लिए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स, गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/326aoh6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support