नई दिल्लीट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने पहले सेमीफाइनल में जमैका तलावाज को 9 विकेट से हराकर टी20 टूर्नमेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। जमैका टीम को 7 विकेट पर 107 रन के स्कोर पर रोकने के बाद मंगलवार को पहले सेमीफाइनल में धुरंधर ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम नाइटराइडर्स ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 111 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। 108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो टीम के लिए ओपनर लेंडल सिमंस ने 54 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने वेब्स्टर (44*) के साथ दूसरे विकेट के लिए नाबाद 97 रन जोड़े। सिमंस ने 44 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 6 चौके और 2 छक्के जड़े। नाबाद लौटे वेब्स्टर ने 43 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्का लगाया। टीम का एकमात्र विकेट सुनील नारायण (4) के तौर पर गिरा जिन्हें मुजीब उर रहमान ने बोल्ड किया। इससे पहले लेफ्ट आर्म स्पिनर अकिल हुसैन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत नाइट राइडर्स ने जमैका टीम को 7 विकेट पर 107 रन के स्कोर पर रोक लिया। हुसैन ने 4 ओवर में मात्र 14 रन दिए और 3 विकेट झटके। उनके अलावा लेफ्ट आर्म स्पिनर खैरी पिएरे ने 29 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि सुनील नारायण और फवाद अहमद को 1-1 विकेट मिला। जमैका टीम के लिए विंडीज बल्लेबाज 31 वर्षीय बोनर ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों पर 5 चौके लगाए। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रन का योगदान दिया। कार्लोस ब्रैथवेट 20 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bCJTmt






0 comments:
Post a Comment