Wednesday, September 16, 2020

Eng vs Aus: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे लाइव अपडेट

मैनचेस्टरइंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच बुधवार को खेला जा रहा है। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज का पहला मैच जीता था वहीं इंग्लैंड ने दूसरा मैच जीतकर बराबरी कर ली। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। दूसरे मैच में उसका मिडल ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया जिसका खमियाजा उसे भुगतना पड़ा। अब मैनचेस्टर में दोनों टीमें सीरीज के निर्णायक मुकाबले के लिए भिड़ेंगी। इंग्लैंड ने पिछले मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम में एक बदलाव किया है। उसने ऑलराउंडर सैम करन की जगह मार्क वुड को अंतिम एकादश में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को अब भी ऐहतियात के तौर पर अंतिम एकादश मंर जगह नहीं दी है। पहले वनडे से पूर्व अभ्यास के दौरान उनके सिर में चोट लग गयी थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह से अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2E9grZ2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support