Saturday, September 19, 2020

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीजन में बने हैं ये रेकॉर्ड

नई दिल्ली शनिवार से इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की शुरुआत हो रही है। टी20 की दुनिया की सबसे बड़ी इस लीग में बीते 12 सीजन में कई रेकॉर्ड्स बने हैं। एक नजर डालते हैं इस लीग में अभी तक बने अहम रेकॉर्ड्स पर। सबसे ज्यादा खिताब मुंबई इंडियंस- चार बार (2013, 2015, 2017,2019) चेन्नै सुपर किंग्स- 3 बार (2001, 2011, 2018) सबसे तेज अर्धशतक- केएल राहुल- 14 गेंद परकिंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ लगाया था अर्धशतक। राहुल ने 16 गेंद पर खेली थी 51 रन की पारी। पहले तीन ओवर में ही पूरी कर ली थी फिफ्टी। सबसे ज्यादा विकेट- लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लसिथ मलिंगा के नाम हैं। उन्होंने 122 मैचों में 16.6 के स्ट्राइक रेट के साथ 170 विकेट लिए हैं। सबसे ज्यादा रन विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)-5412 कोहली ने 177 मैचों में 37.84 के बल्लेबाजी औसत के साथ 5 शतक और 36 अर्धशतकों की मदद से बनाए हैं ये रन। सबसे ज्यादा छक्के ग्रिल गेल (KXIP, KKR और RCB) गेल ने 124 पारियों में 326 छक्के लगाए हैं। दूसरे नंबर पर एबी डि विलियर्स हैं जिन्होंने 142 पारियों में 212 छक्के लगाए हैं। लगातार सबसे ज्यादा जीतकेकेआर- 10 गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने 7 मई से 8 अप्रैल 2015 के बीच खेले गए मैचों में जीत हासिल की। एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेटयह रेकॉर्ड ड्वेन ब्रावो के नाम है। उन्होंने चेन्नै सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 2013 में 28 मैचों में 32 विकेट लिए थे। सबसे तेज सेंचुरी क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 23 अप्रैल 2013 को रेकॉर्ड 175 रन बनाए थे। उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंद पर शतक जमा दिया था।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZSKqfl
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support