Sunday, September 6, 2020

IPL 2020: दुबई में खेले जाएंगे सबसे ज्यादा 24 मैच, जानिए अन्य मैदानों के बारे में

अबु धाबी शारजाहनई दिल्लीकोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल के 13वें सीजन का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जा रहा है। लीग का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है और पहला मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा। यूएई के तीन शहर- दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। इन तीन शहरों में दुबई सबसे ज्यादा 24 मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं अबु धाबी में 20 मैच खेले जाएंगे। शारजाह में सबसे कम 12 मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने हालांकि प्लेऑफ और फाइनल वेन्यू की घोषणा नहीं की है। उसने कहा है कि वह जल्द ही इन मैचों की तारीखों और मैदानों के नामों का ऐलान करेगा। अबु धाबी में सबसे पहला मैच 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच होगा। इसी मैच से लीग के 13वें सीजन की शुरुआत होगी। पढ़ें- अभी तक जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक अबु धाबी में आखिरी लीग मैच दो नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होगा। वहीं, दुबई में पहला मैच 20 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। देखें: दुबई में लीग चरण का आखिरी मैच एक नवंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। शारजाह में पहला मैच पहला मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच होगा और यहां लीग चरण का आखिरी मैच तीन नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। देखें किस टीम का कितना मैच कहां-कहां खेला जएगा...
टीम दुबई अबु धाबी शारजाह
मुंबई इंडियंस 3 8 3
चेन्नै सुपर किंग्स 7 4 3
दिल्ली कैपिटल्स 7 4 3
सनराइजर्स हैदराबाद 8 3 3
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 8 3
राजस्थान रॉयल्स 6 5 3
किंग्स XI पंजाब 7 4 3
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 4 3


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QXR0MD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support