Friday, September 11, 2020

IPL 2020: रैना नहीं तो रायुडू सही, स्कॉट स्टायरिस ने बताया CSK के नंबर-3 का तोड़

नई दिल्लीन्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला स्कॉट स्टायरिस को लगता है कि सुरेश रैना () के आगामी इंडियन प्रीमियर लीग () से हटने के बाद चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अंबाती रायुडू () आदर्श क्रिकेटर हैं। लीग के 13वें चरण के शुरू होने से पहले रैना ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए हटने का फैसला किया और ऐसा तब हुआ जब चेन्नै सुपर किंग्स दल में 13 कोविड-19 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। स्टायरिस ने एक शो में कहा, ‘व्यक्तिगत रूप से मैं उस स्थान पर रायुडू को रखूंगा।’ वह मानते हैं कि रैना की अनुपस्थिति से चेन्नै सुपर किंग्स के मध्यक्रम में काफी खालीपन आ गया है और उनकी जगह किसी को ढूंढना आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘उस स्तर का खिलाड़ी जो इतने लंबे समय तक इतना अच्छा खेला। अचानक से उतने रन बनाने वाले और यहां तक कि मैदान में और गेंद से भी अच्छा करने वाले खिलाड़ी को ढूंढना बड़ा काम होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि चेन्नै सुपर किंग्स की टीम में गहराई है, उनके पास शीर्ष में काफी विकल्प हैं, लेकिन मेरा यह भी मानना है कि अब तीसरे नंबर के लिए खिलाड़ी को ढूंढने का भी काफी दबाव है। चेन्नै सुपर किंग्स के लिए यह शायद सबसे चुनौतीपूर्ण समय है।’ स्टायरिस ने कहा, ‘अब रैना और हरभजन (सिंह) के नहीं होने से खिलाड़ियों को एकजुट करना इस ग्रुप के नेतृत्वकर्ताओं का (महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग) काम है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3iyQbpG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support