दुबईपूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज () को लगता है कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज () और () की मौजूदगी से (MI) मजबूत होगी। यही नहीं, उन्होंन कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के उद्घाटन मैच में चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) पर मुंबई का पलड़ा भी भारी रहेगा। गंभीर ने कहा कि सुरेश रैना (Suresh Raina) के बिना चेन्नै के लिए इन दोनों तेज गेंदबाजों का सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा। मुंबई ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज लेसिथ मलिंगा की जगह पर बोल्ट को अपनी टीम से जोड़ा है। मलिंगा निजी कारणों से 13वें आईपीएल से हट गए थे। मुंबई और चेन्नै के बीच शनिवार को पहला मैच होगा और गंभीर ने कहा कि वह बोल्ट और बुमराह की जोड़ी को गेंदबाजी करते हुए देखने को लेकर उत्सुक हैं। गंभीर ने एक शो में कहा, ‘मैं वास्तव में यह देखने को लिए उत्सुक हूं कि ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह नई गेंद से कैसे गेंदबाजी करते हैं। हम सभी जानते हैं कि बुमराह और बोल्ट विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और टी20 प्रारूप में दोनों विकेट लेने में माहिर हैं।’ उन्होंने कहा, ‘एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज है जो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद को अंदर लाता है जबकि बुमराह की गेंदबाजी की अलग तरह की शैली है।’ चेन्नै के महत्वपूर्ण खिलाड़ी रैना निजी कारणों से आईपीएल से हट गए हैं और गंभीर का मानना है कि उनके बिना सीएसके के लिए तीसरा नंबर चुनौती होगा। उन्होंने कहा, ‘चेन्नै सुपर किंग्स के पास तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सुरेश रैना नहीं होगा और यह उनके लिए चुनौती होगी। शेन वाटसन ने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है, इसलिए यह देखना होगा कि उनके साथ कौन बल्लेबाजी की शुरुआत करता है और वे इन दोनों तेज गेंदबाजों का कैसे सामना करते हैं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3koTLTU






0 comments:
Post a Comment