Thursday, September 24, 2020

IPL 2020 LIVE: बैंगलोर vs पंजाब, यहां देखें लाइव अपडेट्स और स्कोर

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सत्र का छठा मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जा रहा है। इस तरह दुबई में विराट कोहली की टीम का सामना उनके करीबी मित्र केएल राहुल की टीम से है। बैंगलोर ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला है। दोनों टीमों के कप्तान डीन जोन्स को श्रद्धांजलि देने के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे थे। बता दें कि जोन्स का आज ही मुंबई में निधन हो गया है। देखें- पंजाब की पारी शुरू केएल राहुल और मयंक अग्रवाल कर रहे ओपनिंग, जबकि पहला ओवर उमेश यादव कर रहे हैं। दोनों टीमों का दूसरा मैच दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। किंग्स को उसके पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि विराट कोहली की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इस बार जीत से आगाज किया है। नंबर्स गेम
  • 4 पिछले मुकाबलों में हर बार बैंगलोर ने बाजी मारी है
  • 138 रन से बैंगलोर ने 2015 में जीत दर्ज की थी जो रनों के लिहाज से पंजाब के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी जीत है
प्लेइंग XI किंग्स XI पंजाब: केएल राहुल (कप्तान-विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, निकोलस पूरन, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सेवल, जेम्स नीशम, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिस्नोई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: देवदत्त पडीक्कल, आरोन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, शिवम दूबे, जोश फिलिप (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, डेल स्टेन, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/330dNhP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support