Saturday, September 19, 2020

IPL 2020 MI vs CSK: रोहित और धोनी की टीम में पहली भिड़ंत, शाहरुख खान ने इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सत्र के ओपनिंग मैच के लिए बॉलिवुड के स्टार शाहरुख खान () ने मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- चेन्नै सुपर किंग्स और मुंबई पल्टन को आज के मैच के लिए शुभकामनाएं। दोनों टीमों के प्लेयर्स को भी अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं। धोनी और रोहित अच्छा करिए। बॉयज आप सभी को खेलते देखने का अब इंतजार नहीं होता। बता दें शाहरुख खान खुद आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रैंचाइजी के ओनर हैं। दो सफल कप्तानों की जंगउल्लेखनीय है कि धोनी की कप्तानी का लोहा तो सभी मानते हैं उनकी कप्तानी में सीएसके ने हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। तीन बार चैंपियन भी बनी है। टूर्नामेंट में कप्तान के तौर पर जीत का शतक लगाने वाले वह इकलौते कप्तान हैं। विनिंग पर्सेंट भी उनका सबसे बेहतर है। लेकिन इस कप्तानी के मामले में उन्हें टक्कर देने के लिए रोहित आ गए हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस आईपीएल में सबसे ज्यादा चार बार चैंपियन बनी है। MI vs CSK: ऐसा है रेकॉर्डइससे भी ज्यादा गौर करने वाली बात मुंबई का चेन्नै के खिलाफ रेकॉर्ड है। मुंबई ने अभी तक चेन्नै को 18 मैचों में शिकस्त दी है जबकि केवल 12 मुकाबलों में उसे हार मिली है। कोई भी दूसरी टीम चेन्नै के खिलाफ अभी तक इतने मैच नहीं जीत सकी है। इस 13वें संस्करण में एक बार फिर खिताबी जीत के साथ दोनों ही प्लेयर अपनी कप्तानी में एक और नगीना जड़ना चाहेंगे। संभावित प्लेइंग XI : सीएसके - एमएस धोनी (कप्तान), शेन वॉट्सन, मुरली विजय, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जाडेजा, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, लुंगी एंगिडी मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमरा, मिचेल मैक्लीनाघन, ट्रेंट बोल्ट


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3kJfFBN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support