Sunday, September 13, 2020

IPL 2020: मोहम्मद शमी महीनों से नहीं मिल पाए बेटी से, यूएई में हुए भावुक

दुबईमां-पिता के बीच होने वाले अदालती झगड़े में बच्चे फंस जाते हैं। उनके पास मां होती है तो पिता नहीं और पिता होता है तो मां नहीं। कुछ ऐसा ही मामला है मोहम्मद शमी () और उनकी वाइफ हसीन जहां () के बीच। इन दोनों के बीच विवाद चल रहा है। इस वजह से क्रिकेटर मोहम्मद शमी बेटी आइरा से नहीं मिल पाए हैं। इस बारे में बताते हुए वह भावुक हो गए। दरअसल, मोहम्मद शमी फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हैं और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने की तैयारी कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब बेटी की बात आई तो वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा, ‘मैं लॉकडाउन में बेटी आइरा नहीं मिल पाया। वह तेजी से बड़ी हो रही है। मुझे उसकी कमी महसूस होती है। बता दें कि बेटी आइरा अपनी मां यानी शमी की मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां के साथ रहती है। हसीन ने शमी पर मैच फिक्सिंग और चीटिंग सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी वजह दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। उन्होंने क्रिकेटर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया था। यही नहीं, वह अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से भी अक्सर शमी पर निशाना साधती रही हैं। इस वजह से वह शमी के फैन्स के निशाने पर रहती हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33q8nvt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support