Tuesday, September 15, 2020

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स की ताकत है युवा खिलाड़ी

नई दिल्ली दिल्ली की टीम बीते साल नए नाम और ब्रांड के साथ सामने आई। दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम बन गई। दिल्ली की टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं। उनकी टीम की बल्लेबाजी भारतीय बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर है। यह उसके लिए अच्छी बात है। दिल्ली की टीम बीते साल प्लेऑफ में पहुंची। टीम की कोशिश इस बार पड़ाव पार करने की होगी और उसके पास ऐसा करने की क्षमता भी है। दिल्ली कैपिटल्स की ताकत टीम दिल्ली कैपिटल्स के पास मजबूत बल्लेबाजी है। टीम के पास शिखर धवन, पृथ्वी साव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत,और शिमरॉन हेटमायर जैसे आक्रमक बल्लेबाज हैं। इसके अलावा मार्कस स्टॉयनिस भी हैं जो निचले क्रम में तेजी से रन बना सकते हैं। गेंदबाजी की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा के रूप में उनके पास अनुभवी स्पिनर्स हैं। रिकी पॉन्टिंग टीम के मुख्य कोच हैं और वह एक लाजवाब रणनीतिकार हैं। कमजोरी दिल्ली कैपिटल्स के पास हालांकि इशांत शर्मा और मोहित शर्मा जैसे पेसर हैं लेकिन इस डिपार्टमेंट में टीम अब भी काफी हद तक कागिसो रबाडा पर निर्भर करती है। आवेश खान और तुषार देशपांडे जैसे युवा तेज गेंदबाजों को आगे बढ़कर प्रदर्शन करना होगा। मौके टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी है जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकती है। वह कोई भी स्कोर बना सकती है और किसी भी स्कोर को हासिल कर सकती है। टीम के पास अच्छे स्पिनर्स हैं जो दुबई की धीमी और घूमती पिचों पर काफी प्रभावी हो सकते हैं। ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे के लिए यह सीमित ओवरों की भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का एक अवसर हो सकता है। खतरा पावरप्ले और डेथ ओवर्स में टीम के पास तेज गेंदबाज के रूप में सिर्फ कागिसो रबाडा ही हैं जो विपक्षी बल्लेबाजों पर लगाम लगा सकते हैं। टीम को ऐसे गेंदबाजों की जरूरत होगी जो लगातार अच्छे यॉर्कर फेंक सके। इसके अलावा बल्लेबाज को अपनी वैरायटी से परेशान कर सके। इसके अलावा लोअर-ऑर्डर बैटिंग भी टीम की कमजोर कड़ी नजर आती है। पिछले सीजनंस में प्रदर्शन 2008- सेमीफाइनल में राजस्थान रॉयल्स से हारे 2009- डेक्कन चार्जर्स से सेमीफाइनल में हारे 2010- पांचवें स्थान पर रहे 2011- आखिरी स्थान पर रहे 2012- महेला जयवर्धने की कप्तानी में लीग स्टेज में टॉप पर रहे लेकिन पहले क्वॉलिफायर में चैंपियन बनी केकेआर और दूसरे में चेन्नै सुपर किंग्स से हारे। 2013- 16 मैचों में से सिर्फ छह अंक लेकर आखिरी स्थान पर रही। 2014- एक बार फिर आखिरी स्थान पर 2 जीत और 4 अंक 2015- 8 टीमों के टूर्नमेंट में सातवें स्थान पर रही। 2016- टीम और कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव के बाद टीम ने एक स्थान की तरक्की की और छठे नंबर पर पहुंची। 2017- एक बार फिर छठे स्थान पर। छह जीत और आठ हार के साथ 12 अंक। 2018- एक बार फिर आखिरी स्थान पर। 12 सीजन में चौथी बार आखिरी पायदान पर। 2019- दिल्ली कैपिटल्स के रूप में नया ब्रैंड के तौर पर सामने। तीसरे स्थान पर पहुंचे। टाइम्स ऑफ इंडिया की संभावित एकादश शिखर धवन, पृथ्वी साव, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, कीमो पॉल, अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, रविचंद्रन अश्वि, इशांत शर्मा, अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल
तारीख बनाम समय मैदान
1 20 सितंबर 2020 किंग्स इलेवन पंजाब शाम 7:30 बजे दुबई
2 25 सितंबर 2020 चेन्नै सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे दुबई
3 29 सितंबर 2020 सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे अबू धाबी
4 3 अक्टूबर 2020 कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे शारजाह
5 5 अक्टूबर 2020 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे दुबई
6 9 अक्टूबर 2020 राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे शारजाह
7 11 अक्टूबर 2020 मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे अबू धाबी
8 14 अक्टूबर 2020 राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे दुबई
9 17 अक्टूबर 2020 चेन्नै सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे शारजाह
10 20 अक्टूबर 2020 किंग्स इलेवन पंजाब शाम 7:30 बजे दुबई
11 24 अक्टूबर 2020 कोलकाता नाइट राइडर्स दोपहर 3:30 बजे अबू धाबी
12 27 अक्टूबर 2020 सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे दुबई
13 31 अक्टूबर 2020 मुंबई इंडियंस दोपहर 3:30 बजे दुबई
14 2 नवंबर 2020 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शाम 7:30 बजे अबू धाबी


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3kk2mra
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support