संजू सैमसन एक क्लासिक बल्लेबाज हैं। आईपीएल 2020 के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के इस विकेटकीपरबल्लेबाज ने आक्रामक बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ की साझेदारी ने राजस्थान को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दूसरे विकेट के लिए उनकी शतकीय साझेदारी ने चेन्नै के गेंदबाजों को खूब परेशान किया।

संजू सैमसन एक क्लासिक बल्लेबाज हैं। आईपीएल 2020 के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के इस विकेटकीपरबल्लेबाज ने आक्रामक बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
सस्ते में आउट हुए जायसवाल

राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। चेन्नै सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया उसे तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल के रूप में पहली कामयाबी भी मिली। इसके बाद रॉयल्स के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ और विकेटकीपर संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की।
सैमसन का धमाका

संजू सैमसन ने सिर्फ 32 गेंद पर 74 रन की पारी खेली। सैमसन ने सिर्फ 19 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। सैमसन को लुंगी नगिडी की गेंद पर दीपक चाहर ने कैच किया। फोटो क्रेडिट (BCCI/IPL)
लगाए ताबड़तोड़ 9 छक्के

सैमसन ने 32 गेंद की अपनी पारी में नौ गगनचुंबी छक्के लगाए। उन्होंने एक मात्र चौका सैम करन की गेंद पर लगाया। सैमसन ने रविंद्र जडेजा की गेंद पर दो लगातार छक्के भी लगाए। (फोटो क्रेडिट- BCCI/IPL)
44 गेंद पर 100 रन की साझेदारी

स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन ने सिर्फ 44 गेंद पर 100 रन की पार्टनरशिप पूरी कर ली। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने पूरे 9 ओवर में 100 रन पूरे का आंकड़ा पार किया। (फोटो क्रेडिट- BCCI/IPL)
स्टीव स्मिथ का भी धमाका

कप्तान स्मिथ ने 47 गेंद पर 69 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और चार ही छक्के लगाए। स्मिथ को सैम करन ने केदार जाधव के हाथों कैच करवाया। (फोटो क्रेडिट- BCCI/IPL)
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZZs8t8






0 comments:
Post a Comment