दुबईरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान () ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह नेट प्रैक्टिस के दौरान कवर ड्राइव लगाते हुए दिख रहे हैं। (IPL) के लिए संयुक्त अरब अमीरत में टूर्नमेंट की तैयारियों में बिजी कोहली ने ट्विटर पर इसे पोस्ट करते हुए लिखा- एक प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट की बराबरी कुछ नहीं कर सकता। इस वीडियो को कुछ ही देर में हजारों लाइक्स मिले हैं। इस क्रिकेटिंग शॉट को प्रॉपर खेलना आसान नहीं होता है, लेकिन कोहली इस खेलने में माहिर हैं। यह नहीं, विराट कोहली उन क्रिकेटर्स में शामिल किए जाते हैं, जिनकी कवर ड्राइव सबसे बेहतरीन होती है। इस शॉट के मामले में उनकी तुलना सचिन तेंडुलकर से की जाती है। उल्लेखनीय है कि विराट कोहली समेत इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे तमाम खिलाड़ी अपनी तैयारियों की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। प्लेयर्स की सोशल ऐक्टिविटीज फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह बना रही है। बता दें विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम 13वें सीजन में अपने पहले खिताब को पाने की चाह लेकर एक बार फिर मैदान पर दिखाई देगी। बीते 12 साल आरसीबी एक भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। वह 3 बार इस खिताब की उपविजेता रही है, लेकिन एक भी बार यह खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bq3O87






0 comments:
Post a Comment