दुबई (Mahendra Singh Dhoni) के मैच जिताने के हुनर के कायल साउथ अफ्रीका (South Africa) के (David Miller) लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव के हालात में भी शांतचित्त बने रहने के उनके गुण को आत्मसात करना चाहते हैं। मिलर 19 सितंबर से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए खेलेंगे। वह आठ साल तक किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) टीम में थे। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘धोनी जिस तरह से खेलते हैं, मैं उनका कायल हूं। वह दबाव के क्षणों में भी शांतचित्त रहते हैं । मैं भी उसी तरह से मैदान पर रहना चाहता हूं।’ मिलर ने कहा, ‘बतौर बल्लेबाज उनकी भी ताकत और कमजोरियां है और मेरी भी । मैं लक्ष्य का पीछा करते समय उनकी तरह बल्लेबाजी करना चाहता हूं । मैं उनकी तरह ‘फिनिशिर’ बनना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘देखते हैं कि मेरा कैरियर आगे कैसा होता है। उसके बाद ही मैं आकलन कर सकूंगा। धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में से हैं और कई बार साबित कर चुके हैं। मुझे उनकी बल्लेबाजी देखना पसंद है।’ मिलर ने पिछले साल पंजाब के लिए दस मैचों में 213 रन बनाए। उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ साल से मै पंजाब के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल रहा था और यही वजह है कि मैच भी नहीं जीत पा रहा था। अब मेरे पास ज्यादा अनुभव है और मुझे पता है कि क्या करना है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33pwtqm






0 comments:
Post a Comment