Sunday, September 20, 2020

IPL 2020: मैच से ठीक पहले चोटिल हुआ स्टार गेंदबाज, दिल्ली को लग सकता है झटका

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य तेज गेंदबाज () चोटिल हो गए हैं। अब उनका पहले मैच में खेलना तय नहीं लग रहा है। 13वें सीजन का दूसरा मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाना है, लेकिन मैच से पहले ही तेज गेंदबाज इशांत अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, इशांत को पीठ में चोट लगी है। वह इससे पहले भी कई बार चोटिल हो चुके हैं। इशांत को इस साल जनवरी में टखने में चोट लगी थी। इसके एक महीने बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी की, लेकिन वह फिर चोटिल हो गए थे। इस दौरान उन्हें फिर उसी टखने में चोट लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स में इशांत के अलावा भारतीय तेज गेंदबाज के तौर पर हर्षल पटेल, मोहित शर्मा और आवेश खान भी मौजूद हैं। इशांत की गैर मौजूदगी में इन तीनों में किसी एक को खेलने का मौका मिल सकता है। संभावित एकादशदिल्ली कैपिटल्स-पृथ्वी साव, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमायर, श्रेयर अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, कागिसो रबाडा, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा किंग्स इलेवन पंजाबकेएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, सरफराज खान, मनदीप सिंह, कृष्मप्पा गौतम, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुजीब-उर-रहमान


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RMbWqg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support