दुबईइंडियन प्रीमियर लीग () के 13वें सीजन का कार्यक्रम रविवार को जारी हो चुका है। इस सीजन में कुल 10 डबल हेडर यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे और यह सभी डबल हेडर शनिवार और रविवार को खेले जाएंगे। बीसीसीआई द्वारा जारी बयान के मुताबिक, डबल हेडर वाले दिन पहला मैच भारतीय समयनुसार 3:30 बजे होगा जबकि शाम के सभी 7:30 बजे होगा। इस बार वैसे आईपीएल के सभी मैच शाम 7:30 बजे खेले जाएंगे। इस सीजन का पहला डबल हेडर डे तीन अक्टूबर को होगा। इस दिन पहला मैच धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। दिन का दूसरा मैच शरजाह में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा। चार तारीख को भी दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच शरजाह में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा। दूसरा मैच दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 10 अक्टूबर, 11 अक्टूबर, 17 अक्टूबर, 18 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 31 अक्टूबर और एक नवंबर को खेले जाएंगे। किस मैदान पर कितने मैच यूएई के तीन शहर- दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। इन तीन शहरों में दुबई सबसे ज्यादा 24 मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं अबु धाबी में 20 मैच खेले जाएंगे। शारजाह में सबसे कम 12 मैच खेले जाएंगे। पढ़ें- पखें: पढ़ें-
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zdw4Ga






0 comments:
Post a Comment