Monday, September 21, 2020

IPL 2020: शॉर्ट रन विवाद में अंपायरिंग पर फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा

दुबई आईपीएल-13 (IPL 2020) में रविवार को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और किंग्स इलेवन पंजाब (KIngs XI Punjab) के बीच मैच में अंपायरिंग को लेकर विवाद हो गया और इस पर पंजाब टीम की मालकिन () का गुस्सा फूट पड़ा। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की पारी के 19वें ओवर के दौरान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी ओवर में जॉर्डन द्वारा लिए गए रन को शॉर्ट रन (Short Run) दे दिया लेकिन रीप्ले में देखा गया तो जॉर्डन का बल्ला पूरी तरह से क्रीज के पार था। इस पर प्रीति ने ट्वीट कप भड़ास निकाली। अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैंने इस महमारी के दौरान पूरे जोश के साथ यहां तक का सफर किया, छह दिन क्वारंटीन रही और पांच कोविड टेस्ट कराए वो भी मुस्कुराते हुए, लेकिन वो एक शॉर्ट रन ने मुझे काफी दर्द दिया। अगर तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता तो इसका फायदा क्या है? यह समय है जब बीसीसीआई को नए नियम लाने चाहिए। यह हर साल नहीं हो सकता।’ प्रीति ने एक और ट्वीट में लिखा, ‘‘मैं हार-जीत को विनम्रता से स्वीकार करने में विश्वास रखती हूं और खेल भावना को भी मानती हूं, लेकिन खेल को सुधार करने के लिए नीति में बदलाव करने की मांग करना भी जरूरी है। जो हुआ वो हो चुका और आगे बढ़ना जरूरी है। इसलिए मैं आगे बढ़ रही हूं और हमेशा की तरह सकारात्मक हूं।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HjVyvr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support