Saturday, September 19, 2020

IPL: 437 दिन बाद मैदान पर उतरे धोनी, बताया MI के खिलाफ क्यों चुनी बोलिंग

अबू धाबी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के पहले मैच में चेन्नै सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अबू धाबी में सीजन के पहले मैच में CSK के कप्तान धोनी ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। धोनी ने कहा कि देर शाम को इस मैदान पर ओस पड़ती है और विकेट को अच्छी परिस्थिति में रखने के लिए काफी पानी भी डाला गया है। धोनी से जब पूछा गया कि इस साल उनकी टीम में कुछ बड़े नाम (सुरेश रैना और हरभजन सिंह) नहीं खेल रहे हैं, इस बारे में उनका क्या कहना है। धोनी ने कहा कि सबसे पहले हमें सबके प्रयासों का शुक्रिया अदा करना चाहिए। देखें स्कोरकार्ड- 437 दिनों बाद मैदान पर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने उतर रहे धोनी पहले से काफी फिट नजर आ रहे थे। धोनी ने कहा कि लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए उन्होंने जिम में कड़ी मेहनत की। धोनी ने कहा कि रनिंग नहीं हो सकती थी लेकिन जिम में रहकर मेहनत तो की जा सकती थी। बीते साल के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने चेन्नै सुपर किंग्स को 1 रन से हराकर खिताब जीता था, क्या वह इस मैच को बदले की तरह ले रहे हैं। इस पर धोनी ने कहा कि क्रिकेट भद्रजनों का खेल है और इसमें कोई बदला नहीं होता। हां, आप अपनी गलतियों से सीखते जरूर हैं। चेन्नै सुपर किंग्स मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, (कप्तान), रविंद्र जडेजा, सैम करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी नगिडी रोहित शर्मा, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ccjP1T
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support