नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने 29 साल के तेज गेंदबाज अमेरिकी तेज गेंदबाज () को हैरी गर्नी () के स्थान पर टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड के गर्नी कंधे की चोट की वजह से आईपीएल (IPL) से बाहर हो गए हैं। इसी की वजह से वह पिछले महीने इंग्लैंड की विटालिटी ब्लास्ट में भी नहीं खेले थे। खान आईपीएल में शामिल होने वाले पहले अमेरिकी खिलाड़ी (First ) बन गए हैं। अली ने सीपीएल 2020 में () का प्रतिनिधित्व किया था। गौरतलब है कि इस साल कैरेबियन प्रीमियर लीग का खिताब जीतने वाली TKR और (KKR) की मालिकाना कंपनी एक ही है। सिने सुपर स्टार शाहरुख खान दोनों कंपनी के मालिक हैं। त्रिनबागो ने सीपीएल में सभी 12 मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया। शाहरुख ने तस्वीरें पोस्ट कर अपनी इस टीम की जीत पर खुशी जाहिर की थी। अली खान ने त्रिनबागो और चेन्नै सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ प्लेन के भीतर से एक फोटो साझा किया जिसका कैप्शन था, 'अगला स्टॉप दुबई।' खान सीपीएल के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शामिल रहे। बीते तीन साल में उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग में क्रिकेट खेला है। वह केकेआर के स्टैंडबाय रेडार पर बीते साल भी थी। इस साल सीपीएल में उन्होंने आठ मैचों में 7.43 के इकॉनमी से आठ विकेट लिए। खान की खासियत उनकी तेजी है। वह 140 किलोमीटर से तेज रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। वह अकसर पारी के अंत में गेंदबाजी करते हैं। खान की यॉर्कर को काफी अच्छा माना जाता है। संयोग की बात है कि राजस्थान रॉयल्स के पूर्व तेज गेंदबाज रस्टी थेरॉन, जो अब अमेरिका के लिए खेलते हैं, 2011 में अब बंद हो चुकी डेक्कन चार्जर्स और 2010 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे। थेरॉन जो 2015 में राजस्थान की टीम के लिए खेले थे 2019 में साउथ अफ्रीका से अमेरिका शिफ्ट हुए। अली की बात करें उन्हें ड्वेन ब्रावो सीपीएल में लेकर आए। ब्रावो से उनकी मुलाकात ग्लोबल टी20 कनाडा में हुई थी। अली बांग्लादेश प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेल चुके हैं। पाकिस्तानी पंजाब के अटक में पैदा हुए अली 18 साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ यूएसए चले गए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह USA का ही प्रतिनिधित्व करते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35sKk1x






0 comments:
Post a Comment