Tuesday, September 15, 2020

IPL Venue Abu Dhabi: आईपीएल के मैदान, अबू धाबी में होंगे 20 मुकाबले

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां एडिशन यूएई ( in UAE) में हो रहा है। 19 सितंबर से लेकर 10 नवंबर के बीच लीग स्टेज के मुकाबले होंगे। पहले इस लीग का आयोजन मार्च से मई के बीच होना था लेकिन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते इसे टालना पड़ा। इसी के चलते बीसीसीआई (BCCI) ने इस बार लीग का आयोजन यूएई में करवाने का फैसला किया है। अबू धाबी यूएई के उन तीन मैदानों में है जहां इस बार आईपीएल का आयोजन किया जाएगा। शेख जायद स्टेडियम में लीग स्टेज के कुल 20 मैच खेले जाएंगे। दुबई में 24 और शारजाह में कुल 12 लीग मैच होंगे। प्लेऑफ का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। साल 2014 में जब आईपीएल का पहला हिस्सा यूएई में खेला गया था तब इस स्टेडियम में आईपीएल के मुकाबले हुए थे। इस मैदान पर दर्शकों की क्षमता कुल 20 हजार है। हालांकि इस बार लीग को कोरोना के चलते खाली स्टेडियम में ही करवाने का फैसला किया गया है। आईपीएल के इस सीजन का पहला मैच जो मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा उसका आयोजन इसी मैदान पर होगा। इस मैदान पर पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 2006 में खेला गया था। अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड ने अपना पहला टी20 इंटरनैशनल मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला था। यह मैच फरवरी 2010 में खेला गया था। वहीं पाकिस्तान ने नवंबर 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां टेस्ट मैच खेला था। पाकिस्तान के बाहर यूएई ही उसका घरेलू मैदान है। शनिवार 19 सितंबर 2020मुंबई इंडियंस vs चेन्नै सुपर किंग्स IST 19:30 - मैच 1, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी बुधवार 23 सितंबर 2020 कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस IST 19:30 - मैच 5, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी इसे भी पढ़ें- शनिवार 26 सितंबर 2020 कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद IST 19:30 - मैच 8, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी मंगलवार 29 सितंबर 2020 दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद IST 19:30 - मैच 11, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी गुरुवार 1 अक्टूबर 2020 किंग्स इलेवन पंजाब vs मुंबई इंडियंस IST 19:30 - मैच 13, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शनिवार 3 अक्टूबर 2020 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs राजस्थान रॉयल्स IST 15:30 - मैच 15, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी मंगलवार 6 अक्टूबर 2020 मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स IST 19:30 - मैच 20, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी बुधवार 7 अक्टूबर 2020 कोलकाता नाइट राइडर्स vs चेन्नै सुपर किंग्स IST 19:30 - मैच 21, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शनिवार 10 अक्टूबर 2020 किंग्स इलेवन पंजाब vs कोलकाता नाइट राइडर्स IST 15:30 - मैच 24, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी रविवार 11 अक्टूबर 2020 मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स IST 19:30 - मैच 27, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शुक्रवार 16 अक्टूबर 2020 मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स IST 19:30 - मैच 32, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी रविवार 18 अक्टूबर 2020 सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स IST 15:30 - मैच 35, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी सोमवार 19 अक्टूबर 2020 चेन्नै सुपर किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स IST 19:30 - मैच 37, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी बुधवार 21 अक्टूबर 2020 कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IST 19:30 - मैच 39, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शनिवार 24 अक्टूबर 2020 कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स IST 15:30 - मैच 42, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी रविवार 25 अक्टूबर 2020 राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस IST 19:30 - मैच 45, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी बुधवार 28 अक्टूबर 2020 मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IST 19:30 - मैच 48, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी शुक्रवार 30 अक्टूबर 2020 किंग्स इलेवन पंजाब vs राजस्थान रॉयल्स IST 19:30 - मैच 50, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी रविवार 1 नवंबर 2020 चेन्नै सुपर किंग्स vs किंग्स इलेवन पंजाब IST 15:30 - मैच 53, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी सोमवार 2 नवंबर 2020 दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IST 19:30 - मैच 55, शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3kfw1Sj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support