मैनचेस्टरइंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम हालांकि अपने स्टार बल्लेबाज () के बिना खेलने उतरी, क्योंकि अभ्यास के दौरान एक गेंद उनके सिर पर लग गई थी। इस बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि एहतियात के तौर पर ऐसा किया गया है। गुरुवार को यह घटना तब हुई जब कोचिंग स्टाफ का एक सदस्य नेट पर गेंद फेंक रहा था और एक गेंद स्मिथ के सिर पर लग गई। ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि स्मिथ की ‘कनकशन’ के लिए जांच की जा रही है और उसने नहीं बताया कि स्मिथ सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। पढ़ें- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की राजस्थान रॉयल्स () की फ्रैंचाइजी और उसके चाहने वाले चाहेंगे कि यह चोट गंभीर नहीं हो। अगर यह खिलाड़ी टूर्नमेंट से बाहर हुआ तो राजस्थान के लिए बड़ा झटका साबित होगा, क्योंकि वह टीम के कप्तान भी हैं। स्कोरकार्ड और अपडेट्स- प्लेइंग टीमेंऑस्टेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्कस स्टोइनिस, मार्नस लाबुशाने, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा और जोश हेजलवुड। इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयान मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Fofoor






0 comments:
Post a Comment