Wednesday, September 16, 2020

डीन जोंस बोले, रैना का IPL से हटना चेन्नै सुपर किंग्स के लिए बड़ी चिंता

दुबईऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मानते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग () में की अनुपस्थिति तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए बड़ी चिंता का विषय होगा। सीएसके टीम आईपीएल-13 में अपने अभियान की शुरुआत 19 सितंबर को गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। रैना और सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह दोनों ने व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से हटने का फैसला किया। जोंस ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘रैना की अनुपस्थिति इस बार उनके लिए बड़ा चिंता का विषय होगा और वह आईपीएल में रन जुटाने के मामले में टॉप-5 में शामिल हैं। वह बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं और स्पिन को बखूबी खेलते हैं। सीएसके के लिए सबसे बड़ी कमजोरी होगी कि उनके ज्यादातर खिलाड़ी दाएं हाथ से खेलने वाले हैं।’ पढ़ें, जोंस को लगता है कि टीम को बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना की तरह का खिलाड़ी लाने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, ‘उन्हें कुछ बाएं हाथ से खिलाड़ियों की जरूरत होगी वर्ना वे कुछ मुश्किल में फंस सकते हैं। विशेषकर अगर वे लेग स्पिनर को खेलेंगे क्योंकि गेंद दूर जाएगी। इसलिए या तो सैम करन या जडेजा या ब्रावो या ताहिर के साथ खेलो।’ उन्होंने कहा, ‘शेन वॉटसन और धोनी ने लंबे समय से बल्लेबाजी नहीं की है। रैना और हरभजन भी घर पर ही हैं, इसलिए फ्लेमिंग और धोनी पर निर्भर करेगा कि वे टीम को एकजुट कैसे करते हैं।’ सभी की निगाहें धोनी पर लगी होंगी जो पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में खेलेंगे। वह भारतीय टीम के पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के बाद से नहीं खेले हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3c2qo72
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support