Tuesday, September 22, 2020

IPL: रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेल रहा है चेन्नै का यह स्टार खिलाड़ी

शारजाह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले ही चेन्नै सुपर किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम की जीत के अहम नायक रहे अंबाती रायुडू इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस के वक्त बताया कि रायुडू पूरी तरह फिट नहीं नहीं हैं इस वजह से वह इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनके स्थान पर रुतराज गायकवाड़ को मौका दिया गया है। गायकवाड़ का यह आईपीएल डेब्यू है। चेन्नै ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। धोनी ने कहा कि उन्होंने यह फैसला ओस के कारण किया है। यह मैच शारजाह में खेला जा रहा है। शारजाह का विकेट बल्लेबाजी के लिए मुफीद माना जाता है। इस मैदान पर किसी अन्य मैदान से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय वनडे इंटरनैशनल मैच खेले गए हैं। देखें स्कोरकार्ड- गायकवाड़ चेन्नै सुपर किंग्स के उन दो खिलाड़ियों में शामिल थे जो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अब वह पूरी तरह फिट हो गए हैं और आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। राजस्थान की ओर से भी अंडर-19 वर्ल्ड कप में स्टार रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका दिया है। रायुडू मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे थे। उन्होंने 48 गेंद पर 71 रन की पारी खेली थी। उनकी फाफ डु प्लेसिस के साथ साझेदारी की बदौलत चेन्नै ने मुंबई को पांच विकेट से हराया था। राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन (wk), स्टीवन स्मिथ (C), डेविड मिलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, टॉम करन, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर और जयदेव उनादकट


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32Qjgri
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support