Sunday, September 6, 2020

शाहरुख खान की टीम के मेंटॉर का दावा, यह खिलाड़ी जड़ सकता है IPL में दोहरा शतक

अबु धाबीकोच ब्रेंडन मैकलम की अगुवाई में शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली फ्रैंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का नया कोचिंग समूह वेस्टइंडीज के विस्फोटक हरफनमौला आंद्रे रसल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। टीम के मेंटॉर डेविड हसी ने रविवार को कहा कि टीम कई विकल्पों पर विचार कर रही है जिसमें रसल को बल्लेबाजी के लिए तीसरे क्रम पर भेजना भी शामिल है। रसल पिछले सत्र में ‘मोस्ट वैलुएबल प्लेयर’ चुने गए थे लेकिन टीम को उनके इस्तेमाल को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। हसी ने कहा, ‘अगर इससे टीम को फायदा होता है और हमें क्रिकेट मैच को जीतने में मदद मिलती है, तो क्यों नहीं? अगर आंद्रे रसल तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आते है और 60 गेंदों का सामना करते हैं तो वह वास्तव में दोहरा शतक बना सकते हैं। रसल के साथ कुछ भी संभव है।’ देखें- रसल ने 2019 आईपीएल की 13 पारियों में 56.66 की औसत से 510 रन बनाने के अलावा 11 विकेट भी चटकाए थे। रसल को टीम की धड़कन करार देते हुए इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, ‘एक शानदार खिलाड़ी, वह शायद टीम के दिल की धड़कन भी है।’ रविवार को जारी आईपीएल कार्यक्रम के मुताबिक केकेआर आपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 सितंबर को करेगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3h44OQo
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support