Tuesday, September 15, 2020

तो अर्जुन तेंडुलकर करेंगे IPL डेब्यू? जानें, क्या है सच्चाई

नई दिल्लीदिग्गज सचिन तेंडुलकर के बेटे चार बार की आईपीएल चैंपियन टीम के साथ यूएई गए हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें वह पूल में मुंबई के खिलाड़ियों के साथ नजर आए। इस फोटो के बाद लोगों को यह लग रहा है कि अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं और वह अगले सीजन में IPL डेब्यू करेंगे। आईपीएल में चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम आगामी सीजन में अपना पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नै सुपर किंग्स से खेलेगी। मुंबई और चेन्नै के बीच मुकाबले से ही 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से होगा। इससे पहले दोनों ही टीमें कड़ी मेहनत कर रही हैं और प्रैक्टिस में जुटी हैं। देखें, रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम मुंबई टीम सोमवार को कड़े अभ्यास के बाद पूल में रिलैक्स करती नजर आई। टीम के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, सौरभ तिवारी जैसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों के बीच एक चेहरे ने सभी को हैरान किया - अर्जुन तेंडुलकर। अर्जुन यूएई में मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े तो हैं लेकिन वह नेट गेंदबाज के तौर पर टीम के साथ गए हैं। मुंबई के अलावा अन्य टीमें भी कई खिलाड़ियों को अपने साथ नेट गेंदबाज के तौर पर लेकर गई हैं। कुछ लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा था कि अर्जुन भी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि वह टीम में केवल एक नेट गेंदबाज के तौर पर ही जुड़े हैं। नेट बोलर का काम खिलाड़ियों को नेट पर प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी करना होता है और वही काम मुंबई के अर्जुन करते नजर आएंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZInqQe
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support