Sunday, September 13, 2020

शेन वॉर्न को बर्थडे पर खास तोहफा, इस IPL टीम ने बनाया मेंटॉर

दुबईऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर (13 सितंबर 1969) आज 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर वॉर्न को इंडियन प्रीमियर लीग टीम राजस्थान रॉयल्स ने मेंटॉर भी नियुक्त किया है। इस तरह से वह फ्रैंचाइजी के ‘ब्रैंड दूत’ की भूमिका के अलावा यह पद भी संभालेंगे। इस बारे में फ्रैंचाइजी ने वीडियो भी ट्वीट किया है। वॉर्न 2008 में फ्रैंचाइजी के शुरू होने के समय से ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़े हुए हैं। उन्होंने उसी शुरुआती वर्ष में टीम को इंडियन प्रीमियर लीग का एकमात्र खिताब भी दिलाया था। टीम मेंटॉर के तौर पर वॉर्न मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ काम करेंगे। ये दोनों 2003-07 तक विक्टोरिया टीम के साथी भी रहे। वह फ्रैंचाइजी के क्रिकेट प्रमुख जुबिन भरूचा के साथ मिलकर यह काम करेंगे। वॉर्न ने इस बारे में कहा, ‘अपनी दोहरी भूमिका के बारे में कहूं तो रॉयल्स के साथ होना हमेशा अच्छा अहसास है, मेरी टीम, मेरा परिवार। जिस फ्रैंचाइजी को मैं इतना प्यार करता हूं, उसके सभी स्तर पर काम करना रोमांच भरा होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33t0LIR
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support