अबू धाबी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आज आईपीएल () में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर रही है। केकेआर ने यहां टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी मैदान पर उतर आई है। Scorecard केकेआर ने यहां टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। इसका मतलब है कि रोहित की मुंबई इंडियंस को एक बार फिर पहले बल्लेबाजी करनी होगी। मुंबई की टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है। मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI) रोहित कप्तान (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI) सुनील नरेन, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयॉन मॉर्गन, आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), निखिल नाइक, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, सुनील वॉरियर्स, शिवम मावी पिच रिपोर्ट: पिच से स्केयर बाउंड्री की लंबाई 73 और 76 मीटर है। विकेट पर अच्छा घास दिख रहा है, जिससे यहां बड़े स्कोर के मैच की उम्मीद आप कर सकते हैं। घास के नीचे यह सूखी और ठोस पिच है। बाउंड्री आज काफी बड़ी हैं और मैच के दौरान यहां हवा भी इसमें अपना रोल अदा करेगी। इसका मतलब है कि आप यहां आज ज्यादा छक्कों की उम्मीद नहीं कर सकते। पिछली बार यहां 33 छक्के मैच में बरसे थे, लेकिन आज शायद छक्कों की संख्या उससे कुछ कम ही रहेगी। पिछले सत्र की चैंपियन मुंबई की टीम ने चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ इस बार अपना अभियान शुरू किया था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ी। आज मुंबई की टीम केकेआर पर जीत दर्ज कर लय में लौटना चाहेगी, दूसरी ओर केकेआर भी चाहेगा कि वह मुंबई को हराकर अपना विजयी आगाज करे।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32UEjsK






0 comments:
Post a Comment