Sunday, October 25, 2020

विराट कोहली ने जड़ा आईपीएल में 200वां छक्का, इस खास लिस्ट में हुए शामिल

दुबईरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान (Virat Kohli) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। कोहली ने रविवार को दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में खेले जा रहे के आईपीएल के 13वें सीजन के 44वें मैच में चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 43 गेंदों पर 50 रनों की अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। कोहली से ऊपर अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। रोहित ने आईपीएल में अब तक 209 जबकि धोनी ने 216 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने अब तक 336 छक्के उड़ाए हैं। उनके बाद कोहली के टीम साथी अब्राहम डिविलियर्स हैं, जिन्होंने अब तक 231 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने अब तक 5827 रन बनाए हैं। आईपीएल में 200 से अधिक सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज
  • क्रिस गेल- 336
  • एबी डि विलियर्स- 231
  • एमएस धोनी- 216
  • रोहित शर्मा- 209
  • विराट कोहली- 200


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3opu7RX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support