Sunday, October 11, 2020

हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधना और मिताली राज होंगी कप्तान, BCCI ने महिला टी20 चैलेंज की टीम और शेड्यूल का किया ऐलान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने की तारीखों और टीमों की घोषणा कर दी है। इसकी शुरुआत 4 नवंबर से होगी और फाइनल 9 तारीख को खेला जाएगा। तीन टीमों- सुपरनोवाज, ट्रेलब्लेजर्स और वेलोसिटी की कमान क्रमश: इन टीमों की कमान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधना और मिताली राज के हाथों में होगी। इसमें भारत के अलावा इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की क्रिकेटर्स हिस्सा होंगी। चार मैचों का यह टूर्नमेंट यूएई में खेला जाएगा। रविवार को बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस टूर्नमेंट के शेड्यूल और टीमों की जानकारी दी। तीनों टीमों में 15-15 सदस्य हैं। टूर्नमेंट का पहला मैच चार तारीख को सुपरनोवाज और वेलोसिटी के बीच होगा। फाइनल 9 तारीख को खेला जाएगा। थाईलैंड की नत्ताहाकन चंतम, जो अपने देश के लिए टी20 वर्ल्ड कप में हाफ सेंचुरी लगाने वाली पहली क्रिकेटर बनीं थीं भी इस टूर्नमेंट का हिस्सा होंगी। इस टूर्नमेंट में खेलने वालीं वह पहली थाई क्रिकेटर होंगी।
तारीख भारतीय समयानुसार मैच
1 4 नवंबर 2020 शाम 7:30 बजे सुपरनोवाज बनाम वेलोसिटी
2 5 नवंबर 2020 शाम 7:30 बजे वेलोसिटी बनाम ट्रेलब्लेजर्स
3 7 नवंबर 2020 शाम 7:30 बजे ट्रेलब्लेजर्स बनाम सुपरनोवाज
4 9 नवंबर 2020 शाम 7:30 बजे फाइनल


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dfPUpY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support