Thursday, October 22, 2020

महिला आईपीएल के लिए भारतीय खिलाड़ी पहुंचीं यूएई, फ्लाइट में दिखा ऐसा अंदाज

दुबईभारत की 30 शीर्ष महिला क्रिकेटर टी20 चैलेंज में भाग लेने के लिए गुरुवार को यहां पहुंची जो ‘मिनी महिला आईपीएल’ के नाम से भी मशहूर है और जिसका आयोजन शारजाह में चार से नौ नवंबर तक किया जाएगा। टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज ने मुंबई में नौ दिन का क्वारंटीन किया जिसमें उनके कई आरटी-पीसीआर परीक्षण कराए गए। भारतीय पुरुष क्रिकेटरों की तरह महिला क्रिकेटरों को भी ‘बायो-बबल’ में प्रवेश से पहले छह दिन के क्वारंटीन में रहना होगा। उनका पहले, तीसरे और पांचवें दिन परीक्षण किया जाएगा जिसके बाद ही उनके लिए बनाए गए जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने अपने अधिकारिक हैंडल पर ट्वीट किया, ‘चलो हमारी लड़कियों के लिए भी सुनते हैं, चमचमाते हुए धूप के चश्मों में मुस्कुराते हुए चेहरे। हैलो यूएई। सुपरनोवा, ट्रेलब्लेजर्स, वेलोसिटी पहुंच गयी हैं। महिलाओं के टी20 चैलेंज के लिए इंतजार नहीं कर सकते।’ टूर्नमेंट की तीन टीमों की अगुआई मिताली राज, मंधाना और हरमनप्रीत करेंगी। टूर्नमेंट से भारतीय महिला क्रिकेट सत्र की भी शुरुआत होगी जिसमें विदेशी स्टार जैसे डायंड्रा डॉटिन, सोफी एक्सेलस्टोन, डेनियल वाट, चामरी अटापट्टू भी भाग लेंगी। ऐसी भी बातें चल रही हैं कि महिला टीम कोविड-19 के कारण लगे ब्रेक के बाद अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए यहां से श्रीलंका भी जा सकती है।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dLCTos
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support