नई दिल्लीरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान (Virat Kohli) अक्सर टीम के साथियों के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके अलावा दिग्गज बल्लेबाज एबी डि विलियर्स (), युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल () और पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच विनिंग प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज () हैं। तस्वीर को शियर करते हुए विराट ने ट्विटर पर लिखा- यह तस्वीर मुझे स्कूल के दिनों में वापस ले गई। एक ही क्लास के 4 बच्चे और एबी डि विलियर्स वह बच्चा हैं, जिन्होंने अपना होमवर्क पूरा किया और तैयार हैं, जबकि इससे अन्य तीन बच्चे मुश्किल में पड़ गए हैं। तस्वीर प्रैक्टिस के दौरान की लग रही है। इस पर राशिद खान और आरसीबी के ही करिश्माई स्पिनर ने मजेदार कॉमेंट किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान ने लिखा- सिराज को तो यह भी पता नहीं है कि शिक्षक ने कोई होमवर्क भी दिया है। दूसरी ओर, युजवेंद्र चहल ने लिखा- और मैंने तो क्लास ही बंक कर दिया आज, क्योंकि होमवर्क चेक होना था। चहल ने इसके साथ ही इमोजी भी शेयर की है। बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट पर 84 रन ही बनाने दिया था और 13.3 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया था। सिराज ने दो मेडन सहित 8 रन देकर 3 विकेट झटकते हुए रेकॉर्ड बोलिंग की थी, जबकि चहल ने दो विकेट झटके थे।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ti9pVG






0 comments:
Post a Comment