Thursday, October 22, 2020

सीमित ओवरों के दौरे के लिए अगले महीने साउथ अफ्रीका जाएगा इंग्लैंड

केपटाउन इंग्लैंड की क्रिकेट टीम अगले महीने छह सीमित ओवरों के मुकाबले खेलने के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। साउथ अफ्रीकी सरकार ने मेहमान टीम को कोरोना वायरस से जुड़ी यात्रा पाबंदियों से छूट दे दी है। साउथ अफ्रीका फिलहाल ‘अधिक जोखिम’ वाले देशों से किसी को अपने देश की यात्रा करने की स्वीकृति नहीं देता और ब्रिटेन भी इस 22 देशों की सूची में शामिल है। साउथ अफ्रीका सरकार ने हालांकि इंग्लैंड की टीम को नियमों में छूट दी है जो तीन हफ्ते के दौरे के दौरान केपटाउन में रहेगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। चार मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जाएंगे जबकि दो अन्य मैच समीप के शहर पर्ल में होंगे। इसका मतलब हुआ कि इंग्लैंड की टीम पूरे दौर के दौरान एक ही होटल में जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रह सकती है। इंग्लैंड के साउथ अफ्रीका दौरे का पूरा कार्यक्रम
तारीख मैच मैदान समय (IST)
शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, पहला T2oI न्यू लैंड्स, केपटाउन रात 9:30 बजे
रविवार, 29 नवंबर 2020 साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20I बोलैंड पार्क, पर्ल शाम 6:00 बजे
मंगलवार, 1 दिसंबर 2020 साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20I न्यू लैंड्स, केपटाउन रात 9:30 बजे
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, पहला ODI न्यू लैंड्स, केपटाउन शाम 4;30 बजे
रविवार, 6 दिसंबर 2020 साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, दूसरा ODI बोलैंड पार्क, पर्ल दोपहर 1:30 बजे
बुधवार, 9 दिसंबर 2020 साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, तीसरा ODI न्यू लैंड्स, केपटाउन शाम 4;30 बजे
साउथ अफ्रीका में संक्रमण के सात लाख से अधिक पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं। इंग्लैंड की टीम चार्टर्ड फ्लाइट से 16 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। टी20 मुकाबले 27 और 29 नवंबर तथा एक दिसंबर को खेले जाएंगे। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच चार, छह और नौ दिसंबर को होंगे। इन मुकाबलों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं होगी। इंग्लैंड के खिलाड़ियों और स्टाफ के साउथ अफ्रीका पहुंचने के बाद एक हफ्ते तक पृथकवास में रहने की उम्मीद है लेकिन इस दौरान उन्हें ट्रेनिंग करने की इजाजत होगी।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HqC2xq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support