नई दिल्लीभारत को अपनी कप्तानी में पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले दिग्गज ऑलराउंडर को दिल का दौरा पड़ने के बाद गुरुवार देर रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, महान क्रिकेटरों में शुमार कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के ओखला में फोर्टिस अस्पताल में गुरुवार देर रात 1 बजे भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी इमर्जेंसी एंजियोप्लास्टी की गई।' पढ़ें, अस्पताल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कपिल फिलहाल आईसीयू में हैं और डॉ. अतुल माथुर और उनकी टीम की निगरानी में हैं। कपिल की हालत स्थिर है और उन्हें कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।' कपिल देव के बारे में इस तरह की खबरें आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआएं की जाने लगीं। लोकसभा सांसद शशि थरूर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान, कमेंटेटर हर्षा भोगले समेत कई हस्तियों ने उनके स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट भी किया। भारत को अपनी कप्तानी में पहला वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव की गिनती विश्व के दिग्गज ऑलराउंडरों में की जाती है। क्रिकेट जगत के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। कपिल ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं। वनडे इंटरनैशनल करियर में उन्होंने 3783 रन बनाने के साथ 253 विकेट भी झटके। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ फरीदाबाद में साल 1994 में खेला था।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jlk7Fp






0 comments:
Post a Comment