Saturday, October 17, 2020

कोहली ने की थी इस खिलाड़ी की फील्डिंग की तारीफ, कैच देखकर आप भी कहेंगे वाह!

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 33वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस के बाद जब टीम में बदलाव के बारे में बताया तो उन्होंने शाहबाज अहमद का नाम लिया। कोहली ने इस खिलाड़ी की खूब तारीफ की। कोहली ने कहा था कि यह युवा क्रिकेटर बहुत शानदार खिलाड़ी है। कप्तान ने खास तौर पर अहमद की फील्डिंग की तारीफ की थी। कोहली ने कहा था कि अहमद जबर्दस्त फील्डर हैं। और 25 साल के इस क्रिकेटर ने इसका एक नमूना भी पेश किया। राजस्थान की पारी के आखिरी ओवर में क्रिस मॉरिस की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने ऑफ साइड में बड़ा शॉट खेला। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फुल थी और स्मिथ ने उसे हवा में खेला। डीप कवर पर खड़े अहमद ने छलांग लगाकर दमदार कैच लिया। वह पहले शायद थोड़ा आगे आ गए थे ऐसे में गेंद उनके ऊपर से जा रही थी। अहमद ने संयम रखते हुए बाउंड्री की ओर छलांग लगाई। उन्होंने दोनों हाथों से गेंद को लपका। राजस्थान के कप्तान स्मिथ 36 गेंद पर 57 रन की पारी खेलकर पविलियन लौटे। रॉयल्स की ओर से स्मिथ के अलावा रॉबिन उथप्पा ने भी उपयोगी पारी खेली। बतौर ओपनर खेलने आए उथप्पा ने 21 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाए। इसके अलावा बटलर ने 24 रन बनाए। राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विेकट पर 177 रन बनाए। क्रिस मॉरिस ने चार और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। कैसा रहा है घरेलू प्रदर्शनबंगाल के इस बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने 13 फर्स्ट क्लास मैचों में 32.88 के औसत से 559 रन बनाए हैं और 16 लिस्ट ए मुकाबलों में 272 रन बनाए हैं। उन्होंने इनते ही टी20 मुकाबलों में 128.45 के स्ट्राइक रेट से 158 रन बनाए हैं। अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी ने उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 37, लिस्ट ए में 10 और टी20 में 15 विकेट लिए हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IFO6LO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support