Wednesday, October 7, 2020

मांकड़िंग विवाद: अश्विन से पॉन्टिग ने किया वादा, आईसीसी से करेंगे बात

दुबईदिल्ली कैपिटल्स (DC) के कोच ने अपने मुख्य स्पिनर से वादा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से उन टीमों पर रनों का जुर्माना लगाने के बारे में बात करेंगे जिनके बल्लेबाज नान-स्ट्राइकर छोर पर ज्यादा ही बाहर निकल आते हैं। पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान अश्विन ने जोस बटलर को नान-स्ट्राइकर छोर पर लाइन से ज्यादा बाहर निकलने के बाद रन आउट कर दिया था, जिससे वह सुर्खियों में रहे थे। उन्हें सोमवार को दुबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को चेताते हुए देखा गया था। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘जब तक चोर पश्चाताप नहीं करें, तब तक आप चोरी नहीं रोक सकते। मैं हमेशा इसकी निगरानी नहीं रख सकता। मैंने ट्वीट में पॉन्टिग को टैग किया। उन्होंने (पॉन्टिग) कहा कि उन्होंने मुझे (फिंच) को रन आउट करने के लिए कह दिया होता। उन्होंने कहा कि गलत चीज गलत ही होती है।’ पढ़ें- अश्विन ने कहा, ‘उन्होंने कहा कि वह जुर्माने के बारे में आईसीसी समिति से बात कर रहे हैं। वह अपने वादे को रखने के लिए सचमुच काफी मेहनत कर रहे हैं।’ उन्होंने नान-स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाज को आउट नहीं करने की पॉन्टिग की सोच को सम्मान देने के लिए ऐसा किया और साथ ही फिंच उनके टीम के पुराने साथी भी रहे हैं। अश्विन ने कहा, ‘वह (फिंच) किंग्स इलेवन पंजाब के दिनों से ही अच्छा दोस्त रहा हैं, इसलिए मैंने इसे उन्हें अंतिम चेतावनी के तौर पर लिया।’ इस सीनियर आफ स्पिनर ने यह भी कहा कि कम से कम 10 रन जुर्माने के तौर पर काटे जाने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘इसकी सजा कड़ी होनी चाहिए। ऐसा करने के लिए 10 रन का जुर्माना कर दो तो कोई भी ऐसा नहीं करेगा। इस तरह से बल्लेबाज को आउट करना कोई कौशल की बात नहीं है लेकिन गेंदबाजों के पास कोई अन्य विकल्प भी नहीं है।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3lm2R4h
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support