नई दिल्ली आईपीएल (IPL) की सबसे कामयाब रहने वाले टीम इस सीजन में () चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस सीजन में कुछ खास नहीं कर पा रही है। चेन्रई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। मगर हद तो तब हो गई जब सोशल मीडिया में महेंद्र सिंह धोनी के बेटी जीवा के बारे में गलत बात कह डाली। इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने रिएक्शन दिया है। शाहिद अफरीदी ने क्या बोलापाकिस्तानी जर्नलिस्ट साज सादिक ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से अफरीदी के इस बयान को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि शाहिद अफरीदी ने इस मसले पर कहा, 'मैं नहीं जानता कि महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार को किस तरह की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन यह सही नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए। धोनी वह शख्स हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयां दी हैं। वह अपने इस सफर में जूनियर और सीनियर दोनों खिलाड़ियों को साथ लेकर चले हैं और वह इस तरह के सलूक के कतई हकदार नहीं हैं।' सीएसके का सफर नहीं रहा अच्छाइंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स () का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सीएसके को 10 रन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी () और केदार जाधव (Kedar Jadhav) को बुरी तरह सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है। सीएसके आईपीए 2020 में अबतक 7 में से केवल 2 मैच जीते हैं और प्वॉइंट टेबल में सातवें नंबर है।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SJHhdS






0 comments:
Post a Comment