Tuesday, October 20, 2020

टीम की जरूरत के मुताबिक किसी भी क्रम पर खेलने में खुशी होगी: बटलर

अबु धाबीइंग्लैंड के बल्लेबाज ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम की जरूरत के मुताबिक उन्हें मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने में काई परेशानी नहीं है। बटलर टूर्नमेंट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे लेकिन हाल के मैचों में उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी की। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में सोमवार को चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। जीत के लिए 126 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 48 गेंद में 70 रन बनाने के साथ कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 26) के साथ चौथे विकेट के लिए 98 रन की अटूट साझेदारी की। पढ़ें, राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में उन्होंने कहा, ‘यह अलग है (पारी शुरु करने से)। पारी के बीच में हमें सलामी बल्लेबाज की तुलना में बहुत अधिक प्रतिक्रियाशील होना होता है। मैं दोनों भूमिकाएं निभाने में खुश हूं,जहां भी टीम को मुझ से बल्लेबाजी की जरूरत है।’ इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘हमें साझेदारी की जरूरत थी, जरूरी रन रेट कोई बड़ा मुद्दा नहीं था। हमने शुरुआत में कुछ विकेट गंवा दिए लेकिन हम बड़े लक्ष्य का पीछा नहीं कर रहे थे। चेन्नै की लय को तोड़ने के लिए हमें सिर्फ एक साझेदारी की जरूरत थी।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2IGyrM8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support