Saturday, October 24, 2020

सामने आई अस्पताल से कपिल देव की पहली तस्वीर, चेतन शर्मा ने कहा, 'पा जी की तबीयत ठीक है'

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा ने शुक्रवार को दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की एक तस्वीर साझा की है। महान ऑलराउंडर को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। चेतन ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, 'कपिल पा जी अब ठीक हैं और अपनी बेटी अमिया के साथ बैठे हैं, जय माता दी।' कपिल देव इस तस्वीर में दोनों हाथों से थंप्स अप कर रहे हैं वह अस्पताल के बेट पर लेटे हैं और साथ ही उनकी बेटी भी कुर्सी पर बैठी है। अस्पताल ने शुक्रवार को कपिल के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा था कि वह आईसीयू में हैं और कुछ दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। गुरुवार को सीने में दर्द के बाद कपिल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका ऑपरेशन किया गया। 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान को सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। सचिन तेंडुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी कपिल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34r2UpO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support