Saturday, October 10, 2020

रिकी पॉन्टिंग से 'पुल शॉट' खेलना सीख रहा हूं: शिमरॉन हैटमायर

नई दिल्ली रिकी पोंटिंग () से 'परफेक्ट पुल शॉट' खेलना सीखना शिमरॉन हेटमायेर का सपना था, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सत्र में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ वह पूरा कर रहे हैं। मध्यक्रम के इस आक्रामक बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 24 गेंद में 45 रन बनाकर फार्म में वापसी की। उन्होंने पारी में पांच छक्के लगाए, जिनमें से पहला सिक्स शानदार पर था। उन्होंने बताया, 'रिकी के साथ सीखना काफी रोचक है। वह फिलहाल मेरे पुल शॉट पर काम कर रहे हैं। पिछले कुछ मैचों में उन्होंने देखा कि मुझे शॉर्ट गेंद डाली जा रही है। वह मेरे इस शॉट पर काफी मेहनत कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'वह सिखा रहे हैं कि मैच फिनिश कैसे किया जाता है और मैं धीरे धीरे सीख रहा हूं।' हेटमायेर को जरूरत के अनुसार 5वें या छठे नंबर पर भेजा जाता है और उन्होंने कहा कि हर मैच के साथ वह खुद को इसके अनुरूप ढाल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं इसका आदी नहीं था। मैच दर मैच सीख रहा हूं। मैंने यह तय कर लिया है कि हर मैच में कम से कम एक छक्का लगाना है। उसी पर काम कर रहा हूं।' जूनियर वर्ल्ड कप विजेता रह चुके हेटमायेर जल्दी ही 24 वर्ष के होने जा रहे हैं। क्या वह खुद को वेस्टइंडीज के भावी कप्तान के रूप में देखते हैं, यह पूछने पर उन्होंने कहा, 'मैं इसके बारे में उतना नहीं सोचता। लेकिन कहीं ना कहीं तो यह दिमाग में हमेशा रहेगा। मैं हर दिन उठता हूं तो अपना खेल बेहतर करने के बारे में ही सोचता हूं।' 'बायो बबल' में रहना उनके लिए थोड़ा मुश्किल है हालांकि दिल्ली टीम में ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, कप्तान श्रेयस अय्यर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव सभी युवा ही हैं। हेटमायेर ने कहा, 'यह निजी तौर पर मुझे कठिन लग रहा है। मुझे बाहर घूमने, शॉपिंग वगैरह की आदत है। लेकिन युवा टीम में होने और अच्छे दोस्त आसपास होने से मदद मिल रही है। हम सभी एक ही आयुवर्ग के हैं, जिससे मदद मिल रही है।'


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3lvazcz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support