Monday, October 26, 2020

धोनी के साथ चहल ने पोस्ट की तस्वीर, कैप्शन में लिखी दिल छू लेने वाली बात

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार स्पिनर युजवेंद्र चहल अक्सर टीम के खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आते हैं। चहल सोशल मीडिया पर भी काफी फनी पोस्ट करते हैं। लेकिन इस बार चहल ने कुछ गंभीर बात लिखी है। युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान की एक तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में उन्होंने धोनी के लिए खास बात लिखी है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को हर बड़ा खिताब जितवाया। वो भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान हैं। दुनियाभर के तमाम खिलाड़ी हमेशा उनकी प्रशंसा करते हैं। कितने भी बड़े से बड़ा मैच हो और उस मैच में भले ही कैसी भी परिस्थिति हो मगर धोनी हमेशा कूल रहते हैं। भारतीय टीम के स्पिनर चहल ने धोनी की तारीफ की है। युजवेंद्र चहल ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें धोनी चहल को कुछ समझाते हुए दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे चहल धोनी से कुछ सलाह ले रहे हैं और धोनी बाकायदा उनको समझा रहे हैं। चहल ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि कोई एक जो हमेशा मुझे एक सही राह दिखाता है...माही भाई। चहल के इस ट्वीट पर लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट को जो दिया है वो कोई और नहीं दे सकता।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34wr42x
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support